Showing posts with label Mawa Samosa. Show all posts
Showing posts with label Mawa Samosa. Show all posts

Wednesday, October 30, 2013

Diwali Sweets Recipes

मावा समोसे – Mawa Samosa



आलू के समोसे हर बाजार में स्टाल्स पर मिल जाते हैं, आप हमेशा खाते ही रहते हैं. मावा के समोसे, इन्हैं आप घर पर बनाइये. चाय के साथ या शाम की कम भूख में कभी भी खा सकते हैं

कभी कभी हम महसूस तो करते हैं, कि घर में बनाने के झंझट से तो बाजार से खरीद कर लाना कितना आराम देय हैं, लेकिन घर में बने ब्यंजन की तो बात ही अलग है.  आइये हम मावा के समोसे बनाना शुरू करते हैं.



आवश्यक सामग्री -

समोसे के अन्दर भरने के लिये मावा की पिठ्ठी
मावा (खोया) - 150 ग्राम(3/4 कप)
चीनी - 150 (3/4 कप)
काजू - 2 टेबल स्पून ( एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
किशमिश - 2 टेबल स्पून (डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
छोटी इलाइची - 4 छील कर (कूट लीजिये)
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये
मैदा - 400 ग्राम (4 कप )
घी - 100 ग्राम ( आधा कप)
घी - समोसे तलने के लिये


विधि -

मावा की पिठ्ठी के लिये किसी भारी तले की कढ़ाई में मावा डाल कर, ब्राउन होने तक भून लीजिये, चीनी पीस कर, काजू, किशमिश, और इलाइची मिला दीजिये, मावा की पिठ्ठी तैयार हो गई.
समोसे के लिये आटा तैयार करना
मैदा को किसी बर्तन में छान लीजिये, घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिलाइये. गुनगुने पानी की सहायता से पूड़ी से थोड़ा सख्त आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर सैट होने के लिये रख दीजिये.
समोसे बनायें
गुथे आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये, समोसे बनाने के लिये आटा तैयार है. गूथे हुये आटे से थोड़ा सा (एक नीबू के बराबर) आटा निकालिये, गोल कीजिये और चकले पर बेलन की सहायता से पूड़ी जैसा ही लगभग 4 इंच के व्यास में बेलिये, इस पूड़ी को 2 भागों में काट लीजिये. एक भाग को समोसे की तरह मोड़िये, मोड़ को, पानी लगाकर चिपका लिजिये, जो तिकोन बना, उसमें 1 या 1 1/2 चम्मच मावा की पिठ्ठी भर दीजिये, और पीछे के किनारे पर एक फोल्ड बनाइये, अब दोंनो किनारों पर पानी लगा कर चिपका लीजिये. तैयार समोसे को थाली में रखिये, इसी तरह सारे समोसे तैयार कर के थाली में लगा लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में 4-5 समोसे डाल कर, मीडियम आग पर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक समोसे तल लीजिये, प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछा कर समोसे उस पर निकाल कर रखिये. सारे समोसे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
लीजिये मावा के समोसे तैयार है. गरमा गरम समोसे चाय या काफी के साथ परोसिये और खाइये, बचे हुये समोसे एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये. 15 -20 दिन तक जब आपकी इच्छा हो मावा के समोसे (mawa stuffed sweet samosa) कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
सुझाव: समोसे के ऊपर चाशनी में पाग सकते हैं, 3 तार की चाशनी बनाइये और तैयार समोसे चाशनी में डुबा कर निकाल कर प्लेट में रखते जाइये, ठंडा होने पर चाशनी अच्छी तरह जम जाने पर समोसे कन्टेनर में भर कर रख लीजिये.





मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)




मावा से अनेको प्रकार के व्यंजन बनाये जाते हैं. मावा की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बनाई जा सकती है. आइये मावा की बर्फी बनायें.

आवश्यक सामग्री -

मावा - 250 ग्राम
घी -  1 टेबिल स्पून
चीनी - 150 ग्राम (चीनी स्वादानुसार थोड़ी कम ज्यादा की जा सकती है)
इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)यदि आप चाहें तो
बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)
पिस्ते - 6-7 ( बारीक कतर लीजिये)
विधि -

भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर मावा को धीमी गैस पर, हल्का गुलाबी होने तक भून कर, किसी प्याले में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये.
एक प्लेट या ट्रे को घी लगा कर चिकना करके रख लीजिये.
कढ़ाई में चीनी डालिये, चीनी की मात्रा का 1/3 पानी, चीनी में मिलाइये(चीनी 250 ग्राम तब पानी की मात्रा लगभग 80 ग्राम हो). इस तरह की चाशनी बनाइये कि चाशनी प्लेट में डालते ही तुरन्त जमने लगे.(अगुली अंगूठे के बीच चिपका कर देख लीजिये, वह बहुत ही गाड़ी और तुरन्त जमने लगेगी).  चाशनी बनने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.
चाशनी को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये और जब वह जमने पर आ जाय, तब मावा लेकर चाशनी में डालें और अच्छी तरह चमचे से चलाते हुये मिलाइये, इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में डालिये समान रूप से फैलाइये, ऊपर से कतरे हुये बादाम और पिस्ते डाल कर सजाइये.
बर्फी को जमने में करीब 20-24 घंटे लग जाते हैं.  दूसरे दिन जमी हुई बर्फी को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये.
बहुत ही स्वादिष्ट बर्फी बनी है, बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और जब भी आपका मन करे बर्फी निकालिये और खाइये.